BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 6:34 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी में किसानों की बल्ले-बल्ले, 40 हजार रूपये प्रति क्विंटल बिकी लहसुन, परिसर के बाहर लगी दिखी वाहनों की कतारें, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश की सबसे बड़ी औषधि और मसाला उपज मंडी, नीमच कृषि उपज मंडी में इन दिनों लहसुन की बंपर आवक हो रही है। लहसुन की आवक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कृषि उपज मंडी के बाहर गेट पर दोनों और करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी हुई है। एक तरफ मंडी गेट से सीआरपीएफ गेट तक तो दूसरी ओर रेलवे स्टेशन तक वाहन कतारबद्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। आज शुक्रवार को मंडी में मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील के गांव कालाकोट के किसान अशोक धाकड़ की लहसुन 40000 प्रति क्विंटल के भाव बिकी। उनकी लहसुन को मंडी की फर्म भंडारी ट्रेडर्स ने खरीदा। हालांकि रोजना करीब 25 से 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल औसत दाम लहसुन के किसानों को मिल रहे हैं।

किसान अशोक धाकड़ ने बताया कि आज लहसुन के सबसे ज्यादा दाम मिले हैं। पहले एक बार 25 हजार, दूसरी बार 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के दाम मिले थे। मगर आज 40000 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला है। करीब 90 किलो लहसुन लेकर मंडी में आया था। हालांकि अब सभी लहसुन निकल चुकी हैं, महज 10 प्रतिशत लहसुन मेरे पास बचा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE