छतरपुर। नरसिंह धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे जहां कथा व्यास महंत सुदर्शन शरण जी महाराज ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का अभूतपूर्व स्वागत किया इस अवसर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के आयोजन कर्ता पंडित कमलेश चौबे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कम लोग ही होते हैं जो अपना और अपने समूचे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं उन्होंने कहा कि गढ़ा वाले चौबे परिवार द्वारा प्रतिमाह पुख्य नक्षत्र पर मोटे के महावीर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जाता है जो कि सराहनीय कार्य है वहीं उन्होंने कथावाचक महंत सुदर्शन शरण जी महाराज की सराहना करते हुए कहा कि छतरपुर के नरसिंह धाम में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री सुदर्शन शरण महाराज जी के श्रीमुख से चल रहा जो कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है।। वहीं उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जगाने के लिए हिंदू जागरण पदयात्रा बागेश्वर धाम से निकाली जाना है जो कि नवंबर माह में 21 तारीख को ओरछा धाम के लिए प्रस्थान करेगी इस यात्रा के माध्यम से हिंदुओं को जगाने का काम किया जाएगा हम आपको बता दें कि नरसिंह धाम में 23 अगस्त से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज शुक्रवार प्रथम दिवस की श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूदगी रही।