BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 10:27 am
KHABAR : भारत बंद के दौरान उपद्रव करने वाले भीम आर्मी के 5 नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में गत 21 अगस्त को दलित और आदिवासी संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन के दौरान आंदोलन करने आए भीम आर्मी के उपद्रवी तत्वों ने शहर में जमकर तांडव मचाया था। इन्हीं में से कुछ युवाओं ने कोतवाली थाना क्षेत्र में मौजूद एक कपड़ा शोरूम पर हमला कर दिया था, जिससे एक युवक घायल हो गया था। घायल युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में 5 नामजद के अलावा एक दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।


मामले के फरियादी पंकज पुत्र अमरजीत पिपरैया उम्र 32 साल निवासी बकायन खिड़की मोहल्ला ने बताया कि 21 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे वह जवाहर रोड पर स्थित प्रशांत महतो के कपड़ा शोरूम पर कपड़े खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान चौबे तिराहा की ओर से हाथ में भीम आर्मी के झंडे लेकर आए करीब 15-20 युवाओं ने प्रशांत महतो के साथ गाली-गलौज करते हुए तोड़-फोड़ शुरु कर दी। वहीं कुछ युवाओं ने दुकान के अंदर घुसकर प्रशांत और पंकज के साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देकर जब उपद्रवी चले गए तब दुकान के सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि हमला करने वालों में देवीदीन अहिरवार, प्रेम अहिरवार दोनों निवासी बंधी-सलैया, दीपक अहिरवार निवासी अम्बेडकर नगर छतरपुर, सुनील अहिरवार और जोधा अहिरवार के अलावा उनके 10 से 15 अन्य साथी शामिल थे। पंकज की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में 5 नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात के विरुद्ध धारा 190, 191(2), 296, 115(2), 351(2), 332(सी), 324(4) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE