भिंड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2024 सदस्यता माह अभियान की तैयारी के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला 24 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। कार्यशाला में संगठनात्मक सदस्यता अभियान की कार्य योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यशाला शहर के ग्वालियर रोड स्थित सिटी पैलेस में दोपहर 1रू00 बजे आयोजित की जाएगी।
इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय, जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया द्वारा की जाएगी। यह जानकारी भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे एवं जिला महामंत्री मनोज अनंत ने दी है।