भोपाल। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त(सोमवार) को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने का आदेश जारी किया है। जिसके चलते शासकीय माध्यमिक विद्यालय पलासी में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रासलीला और नृत्य प्रस्तुत किया।
शिक्षाविभाग के आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूलों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के तहत प्रदेश के समस्त स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बीएसी उपेन्द्र कौशल, जन शिक्षक नितेश नागर, शाला प्रभारी प्रियंका शर्मा, डी. सी.भारके, राकेश साहू, ज्ञान सिंह, वर्षा चौरसिया, प्राची मनौरिया सहित शाला के विद्यार्थी सहित विशेष रुप से अभिभावक मौजूद रहे।