BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 2:20 pm
KHABAR : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया जेडी का स्वागत, उच्च पद के प्रभार और क्रमोन्नति के आदेश जारी होने से शिक्षक खुश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार देने और क्रमोन्नति के आदेश जारी करने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल अरविंद चोरगड़े का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई। साथ ही भोपाल संभाग में 12 एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके माध्यमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग भी की।


संघ के भोपाल संभाग अध्यक्ष दर्शन ओड ने बताया कि जेडी चोरगड़े ने भरोसा दिलाया है कि माध्यमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति के आदेश भी जल्द जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर संघ के भोपाल जिला अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, सीहोर जिला अध्यक्ष शिवनारायण गौर, महासचिव संगीता कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजीव राय, सुनीता माहेश्वरी, संगठन मंत्री दीपिका जाटव, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मीणा, संगठन मंत्री चंदन सिंह उज्जैनिया, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, मोहन सांवले आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE