सीहोर। पश्चिम रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने शनिवार को रतलाम दृसीहोर खंड के स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे डेवलपमेंट और सेफ्टी से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। अधिकारियों के साथ रतलाम दृसीहोर खंड के स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
रतलाम से सीहोर के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक पर सेफ्टी के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया गया। अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने सीहोर रेलवे स्टेशन मास्टर और अन्य कर्मचारियों से संरक्षित ट्रेन संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। संरक्षा से संबंधित विभिन्न उपकरणों की कार्यशिलता की जांच भी की गई।
मेलों और अन्य स्थानीय धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्टेशन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा किए जा रहे भीड़ प्रबंधन के कार्यों एवं इंतजामों का भी जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा टीएसएस ट्रैक्शन सब-स्टेशन सीहोर का निरीक्षण कर वहं के संबंधित कर्मचारियों से टीएसएस की उपयोगिता, उसकी कार्य प्रणाली, मरम्मत इत्यादि के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल बिलजी इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दक्षिण , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूरसंचार समन्वय सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।