सीधी। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान आईईसी कैम्पेनिंग का शनिवार के दिन सुबह 11 बजे सीधी जिले में शुभारंभ करते हुए अपर कलेक्टर सीधी राजेश शाही ने पीएम जन मन महाअभियान के बारे में जानकारी दी है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) भारत सरकार का सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है।
उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर 2023 को हुई थी। देश के 18 राज्यों की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए अधोसंरचनात्मक विकास और सामाजिक आर्थिक पिछड़ापन दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई है। मप्र में 3 विशेष पिछड़ी जनजातियां यथा बैगा, भारिया और सहरिया को चिन्हित किया गया है, जो 22 जिलों में निवासरत हैं।
पांच ब्लॉक में है बैगा जनजाति
सीधी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा जनजाति है, जो 5 ब्लॉक के 111 ग्राम पंचायतों के 174 ग्रामों में निवासरत हैं, जिनकी जनसंख्या 33 हजार 752 है। इस बैठक मे मुख्य रूप सें सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. डीके द्विवेदी, जिला जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा सहित जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे है।