सतवास। मध्यप्रदेश सरकार एक और जहां शिक्षा विभाग को लेकर बड़े-बड़े दावे एवं वादे कर रही है वहीं पर नगर सतवास के अतवास में बालक माध्यमिक विद्यालय जो की प्रमुख मार्ग पर स्थित है वह बरसात के समय हमेशा पानी से घीरा हुआ रहता है, विद्यालय के मैदान मैं तो पानी भरा रहता है किंतु कक्षाओं एवं ऑफिस में भी पानी भरा रहता है, अधिक बरसात होने के कारण बच्चों को कक्षाओं में पानी के साथ पढ़ाई करनी होती है तो वही बरसात के पानी से बरसाती कीड़े मकोड़े भी स्कूल में प्रवेश कर जाते हैं जिनका खतरा बच्चों को हमेशा बना रहता है, अतवास का यह स्कूल जलमग्न अवस्था में होने के कारण शिक्षकों के द्वारा पानी को देखकर छुट्टी कर दी जाती है विद्यालय के शिक्षक का कहना है कि स्कूल के सामने बने नाले का गहरीकरण नहीं होने के कारण पानी पूरा स्कूल में आ जाता है, इसकी निकासी नहीं है यदि नल का गहरीकरण कर दिया जाए तो पानी निकल जाएगा। इस मामले में विद्यालय के शिक्षक ने लगातार 3 सालों से इस समस्या से नगर परिषद को अवगत करा दिया है किंतु नगर परिषद अस्थाई समाधान निकलती है स्थाई समाधान का अभी तक पता नहीं है , हालांकि शिक्षक के द्वारा तहसीलदार सतवास संकुल सतवास विकासखंड कन्नौद पर भी सूचना दे दी गई है समस्या की तुरंत जानकारी देने पर नगर परिषद सीएमओ घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे एवं पानी निकासी के लिए कर्मचारियों के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।