BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 4:44 pm
KHABAR : रक्षाबंधन के कार्यक्रम में बोले सीएम मोहन, हमारी सरकार बहनों के भरोसे चल रही है, हम महिलाओं को रोजगार के अवसर देंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बहनों के भरोसे चल रही है। भारतीय संस्कृति के भरोसे चल रही है। इसलिए हमने सबकी परेशानियों को समझने का काम किया है। जब हमने रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने का निर्णय किया तो विपक्ष के लोगों ने कहा कि ये क्या हो रहा है? राखी क्यों बंधवा रहे हो। हमने पूरे सावन में महीने में राखी बंधवाई है। बहनों के आशिर्वाद से हमारी संस्कृति दुनिया में मजबूत हुई है। हमारी सरकार में बहनों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। अभी कई योजनाएं आने वाली हैं।


भोपाल बायपास के पास हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी देवी देवताओं की पूजा की जाती है। दुनिया में सभी सिर्फ धन को पूजते हैं। उनके लिए बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया, ३ हमारे देश में एक ही दिन लक्ष्मी जी की पूजा होती है बाकी दिनों में भारत माता की जय करते हैं। सभी 33 कोटि देवताओं का पूजन हमारे देश में होता है। मन के संस्कार, मन की अच्छाई मिल जाए तो भगवान खुश हो जाते हैं।


उद्योग धंधों में महिलाओं का बढ़ेगा रोजगार
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने सीएम यादव और विधायक शर्मा को राखी बांधी। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी सीएम यादव ने कहा कि जन्माष्टमी का त्यौहार गांव-गांव में हर्ष और उल्लास से मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग-धंधों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की कोशिश है कि पांच हजार रुपए तक के काम मिलें और फिर इसे 15 हजार रुपए तक ले जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE