BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 8:20 pm
REPORT : आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायाधीशगण व अधिवक्तागण के साथ बैठक संपन्न, इस तारीख को न्यायालयों में होगी सुनवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता की अध्यक्षता में ’दिनांक 24 अगस्त, 2024 को एडीआर सेंटर भवन, मंदसौर’ में जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण की उपस्थिति में अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित अधिवक्तागण एवं न्यायाधीशगण को संबोधित करते हुए माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने यह व्यक्त किया नेशनल लोक अदालत की सफलता सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव है तथा साथ ही उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि धारा 138 चेक बाउंस, दुर्घटना बीमा क्लेम मामले, माफीनामे योग्य आपराधिक प्रकरण, बिजली से संबंधित लंबित मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उनमें अधिक से अधिक राजीनामे कराकर लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त आवश्यक प्रयास किए जाए। माननीय महोदय ने अधिवक्तागण के द्वारा रखे गए मुद्दों को भी संज्ञान में लेते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश भी प्रसारित किए। नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण किये जाने में आने वाली कठिनाईयों, अधिवक्तागण की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी)/ नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत अजय कुमार सिंह, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, कुटुंब न्यायालय मंदसौर के प्रधान न्यायाधीश गंगाचरण दुबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सिद्धार्थ तिवारी, जिला स्थापना के अन्य न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE