BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 8:26 pm
KHABAR : कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के संयुक्त दल ने किया क्षेत्र में फसलों का निरीक्षण, अन्नदाताओं को दी आवश्यक सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के गठित तकनीकी दल द्वारा ग्राम धमनार, अक्या उमाहेड़ा एवं दलोदारेल अंतर्गत कृषकों राहुल धाकड़, समरथ धाकड़, सोहनलाल, नागुलाल, गणपतलाल आदि के खेतों का भ्रमण कर फसलों जैसे- सोयाबीन, मक्का, उड़द, प्याज आदि का निरीक्षण कर कृषकों को समसामयिक सलाह दी गई एवं समस्याओं का समाधान किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन में चक्र भ्रंग के उपचार के लिए इमिडाक्लोप्रिड एवं बीटा-साइफ़्लुथ्रिन का 0.5 मिली/प्रति लीटर पानी में छिड़काव करने तथा सफेद मक्खी जो पीला मोजेक वायरस के फैलाव के लिए भी कारक है, थियामेथोक्सम 125 ग्राम/500 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर छिड़काव करने की सलाह दी गई । प्याज में स्टेम फाइलम ब्लाइट के लिए मैन्कोजेब 2.5 ग्राम/लीटर पानी का छिड़काव करने की सलाह दी गई, साथ ही मोजेक वायरस तथा चक्र भ्रँग से प्रभावित सोयाबीन के पौधों को उखाड़ने की सलाह दी गई। दल में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस. बी. सिंह, डॉ. प्रमोद फतेहपुरिया, डॉ. राजेश आरवे, कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चेतन पाटीदार, कृषि विस्तार अधिकारी जितेद्र चौधरी, देवीलाल पटेल तथा विशाल राज सिंह मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE