देवास। संत शिरोमणि गुरुदेव और रावतपुरा सरकार के सानिध्य में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान कार्यक्रम आनंद भवन पैलेस पर आयोजित हो रहा है जहा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुरु देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें संत शिरोमणि गुरुदेव रावतपुरा सरकार के सानिध्य में आयोजित हो रहे चातुर्मास अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं वही अनुष्ठान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए आनंद भवन पैलेस में पहुंचे रहे है और गुरुदेव रावतपुरा सरकार का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं आज अनुष्ठान कार्यक्रम पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की यह बड़े सौभाग्य की बात है कि देवास महारानी साहब के निवास पर चल रहे इस अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला। गुरुदेव के चातुर्मास अनुष्ठान के साथ धर्म की गंगा बह रही है। वही उप मुखमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि गुरुदेव का चातुर्मास अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है इस चातुर्मास अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होने सौभाग्य मिला है देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पंवार जी के भवन पर यह गुरुदेव के सानिध्य में एक और चातुर्मास अनुष्ठान कार्यक्रम हो रहा है वही दूसरी तरफ कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा बह रही है।संत ओर महात्मा समाज को एक नई दिशा देते है।