BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 12:47 pm
KHABAR : नैनो उर्वरक एवं खरीफ फसल पर संगोष्ठी का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह ने कहा- पैदावार बढ़ाने व मिट्टी की सेहत बेहतर रखने के लिए नैनो उर्वरक अपनाएँ, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। फसलों की पैदावार बढ़ाने, खेतों की मिट्टी की सेहत बढ़िया रखने, पर्यावरण संरक्षण व मानव स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये किसान भाई नैनो उर्वरक अपनाएँ। उन्नत खेती के लिए नैनो उर्वरक का उपयोग भी जरूरी है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने “नैनो उर्वरक उपयोग एवं कृषि योजनाओं पर आधारित खरीफ फसल” विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी में मौजूद पंचायत राज संस्थाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। संगोष्ठी में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष प्रियंका सतेन्द्र सिंह घुरैया एवं अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार भी मौजूद थीं।

शनिवार को बाल भवन में इस संगोष्ठी का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहयोग से इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा किया गया। दो सत्रों में आयोजित हुई इस संगोष्ठी में जिला पंचायत के सदस्यगणों समेत जिले की सभी जनपद पंचायतों के सदस्यगण और सरपंचों ने हिस्सा लिया।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आर के महोलिया ने कृषि के क्षेत्र में नैनो यूरिया व डीएपी उर्वरकों की उपयोगिता व लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप संचालक कृषि आर एस शाक्यवार ने इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम एस कुशवाह ने किसानों से कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE