BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 1:05 pm
KHABAR : पीएम जनमन की योजनाओं के प्रचार के लिये प्रचार रथ रवाना, कलेक्टर चौहान ने दिखाई हरी झण्डी, कई अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान) के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ रवाना किया। यह प्रचार रथ खासतौर पर जिले के सहरिया आदिवासी बहुल ग्रामों में पहुँचकर पीएम जनमन में शामिल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। प्रचार रथ के माध्यम से जिले की सहरिया बहुल बस्तियों में एक पखवाड़े तक जागरूकता गतिविधियाँ चलेंगीं। प्रचार रथ रवाना करते समय एसडीएम झांसी रोड़ विनोद सिंह व सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण व एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ज्ञात हो जिले में पीएम जनमन के तहत पीवीटीजी बसाहटों अर्थात विशेष पिछड़ी जनजातियों में शुमार सहरिया जनजाति बहुल ग्रामों में विशेष शिविर लगाकर पात्र परिवारों को लाभान्वित कराया जा रहा है। कलेक्टर चौहान ने जिले में पीएम जनमन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार को नोडल अधिकारी और सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग नरेन्द्र बाबू को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। विकासखंड स्तर पर सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

जिले में पीएम जनमन के तहत अब तक दिए गए लाभ-
पीएम जनमन के तहत ग्वालियर जिले में अब तक अनुसूचित जनजाति के 45 हजार 264 लोगों के आधारकार्ड बनवाए जा चुके हैं। साथ ही 37 हजार 117 जन-धन खाते खुलवाए गए हैं। इसके अलावा 31 हजार 833 आयुष्मान कार्ड, 45 हजार 264 जाति प्रमाण-पत्र, 5 हजार 968 किसान क्रेडिट कार्ड व 10 हजार 153 जनजाति परिवारों को खाद्यान्न की पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 5 हजार 356 प्रकरण पीएम जनमन अभियान के दौरान स्वीकृत कराए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE