BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 1:45 pm
KHABAR : केबिनेट मंत्री भूरिया ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुलवानिया एवं सात बिल्ली के 200 बच्चों को स्कूल बैग का वितरण, बच्चें ही भारत का भविष्य है और मैं इन बच्चों में असीम संभावनाएं देखती हूं, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुलवानिया एवं सातबिल्ली के 200 बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही भारत का भविष्य है और मैं इन बच्चों में असीम संभावनाएं देखती हूँ, इन्हीं बच्चों में से कोई आगे बढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता एवं वैज्ञानिक तैयार होंगे। आप सबके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देती हूं आपके सभी सपने पूरे हो। शिक्षकों से भी आवाह्न किया कि वे अपने दायित्व के निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़े और इन बच्चों और देश का भविष्य आपके हाथ में है। आपके विद्यालय में जो मांगे की गई है। उनकी मैं पूर्ति करने का संभव प्रयास करूंगी, प्रदेश की सरकार सुविधा देने का काम कर रही है इसका भरपूर आप लोग लाभ ले एवं अपने भविष्य को सुनहरा बनाए। इस अवसर पर बच्चो के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा, जिला अध्यक्ष भानु भुरिया, आयशा कुरैशी, विद्यालय परिवार के केशव सिंह बुंदेला एवं शिक्षकगण वरिष्ठ अभिभाषक समाजसेवी अर्चना राठौर, ग्राम पंचायत जुलवानिया के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE