खंडवा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रीजी गर्भगृह में बैठकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बैठकर भगवान ओंकारेश्वर की आराधना की।
ओंकारेश्वर मंदिर के ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह उनका स्वागत किया। बताया कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रविवार को बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने परिवार के साथ ओंकारेश्वर आए। बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में बैठकर ओंकारेश्वर भगवान की आराधना की।
ब्राह्मणों के प्रादेशिक चिंतन शिविर में पहुंचे
ओंकार मठ आश्रम परिक्रमा मार्ग में ब्राह्मणों का एक दिवसीय प्रादेशिक चिंतन शिविर रविवार को हो रहा है। डिप्टी सीएम शुक्ल भी ब्राह्मणों के एक दिवसीय प्रादेशिक चिंतन शिविर में पहुंचे है। चिंतन शिविर में ब्राह्मणों के कल्याण उत्थान, ब्राह्मणों का सशक्त संगठन, सामाजिक राजनीतिक रूप से ब्राह्मणों की उपेक्षा आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।