मनासा। ग्राम पंचायत आंतरी माता में पंचायत भवन के सामने पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण जनों से रविवार को मनासा नायाब तहसीलदार रूप सिंह राजपूत ने मुलाकात कर चर्चा की। ड्रोन सर्वे में भूखंड को लेकर की गई अनियमित और लापरवाही की चलते ग्रामीण जनों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी की लापरवाही के कारण ड्रोन सर्वे में हमारी निजी जमीनो को शासकीय दर्शा दिया।जिन लोगों ने रुपए दिए उन लोगों के अतिक्रमण की जमीनों के पट्टे बना दिए ओर जिन लोगों ने रुपए नहीं दिए उनके निजी जमीनों को शासकीय जमीन में दर्शा दिया। मामले में लिखित आवेदन पूर्व में जिला कलेक्टर विधायक एसडीएम को दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ।जिसके चलते ग्रामीण जन भूख हड़ताल पर बैठ गए। नायाब तहसीलदार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जल्द मामले में जांच दल गठित कर दोबारा जांच करने का आश्वासन दिया साथ ही भूख हड़ताल समाप्त करने की बात कही।