BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 5:17 pm
KHABAR : जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कई जगह होंगे धार्मिक कार्यक्रम, मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ निकाला जाएगा जुलूस, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। जिले में 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर के सिद्ध पीठ मठ मंदिर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, भोमा स्थिति राधा कृष्ण मंदिर सहित धनोरा, केवलारी, घंसौर, लखनादौन, छपारा, बरघाट, कुरई विकासखंड में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी।


मंदिर में आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। पंडित राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को अर्द्ध रात्रि में मथुरा के कारावास में हुआ था। निर्णय सिंधु के अनुसार रात 12 बजे अष्टमी तिथी और रोहणी नक्षत्र मिल रहा हैं। उस दिन जन्म उत्सव मनाया जाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।


भैरोगंज में होंगे धार्मिक आयोजन
उपनगरीय भैरोगंज स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. प्रदीप तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है, रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर संगीतमय महाआरती और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ नगर के दर्जनों स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर के युवाओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE