इंदौर। विद्यासागर स्कूल इंदौर में रविवार को सस्टेनेबल डेवलपमेंट आधारित वार्षिक प्रदर्शनी - 2024 आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.श्यामली चटर्जी, रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री अजमेरा मुकेश नेमीचंद गुजराती समाज इंग्लिश मीडियम स्कूल थी।
स्कूल की प्रिंसिपल भावना पुजारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और पार्टिसिपेंट्स को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। वार्षिक प्रदर्शनी कला और शिल्प, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषा विभाग (अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत), विज्ञान, कम्प्यूटर आदि के विभिन्न विषयों पर आधारित थी। स्टूडेंट्स ने वर्किंग/नॉन वर्किंग मॉडल, चार्ट और सजीव प्रस्तुतियों/प्रदर्शनों के माध्यम से अपने विचार विभिन्न विषयों और समसामायिक मामलों पर प्रस्तुत किए। अतिथियों, अभिभावकों और स्टूडेंट्स के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल और पहेलियां भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा थी।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में युवा उभरती प्रतिभाओं के प्रयासों की सराहना की और उनकी उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल भावना पुजारी ने भी स्टूडेंट्स द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर टीचर्स, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स उपस्थित थे। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।