झाबुआ। आज मन की बात कार्यक्रम के 113वें एपिसोड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झाबुआ जिले के वेस्ट से वेल्थ अभियान के तहत बने गार्डन का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि मध्य-प्रदेश के झाबुआ में कुछ ऐसा शानदार हो रहा है जिसे आपको जरूर जानना चाहिए, वहाँ पर हमारे सफाई कर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया है इन भाई-बहनों ने हमें “वेस्ट से वेल्थ” का संदेश सच्चाई में बदलकर दिखाया है इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत कलाकृतिया तैयार किया है।
झाबुआ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर गौरवान्वित करने वाली टीम सुपर-8 पर और सीएमओ संजय पाटीदार को कलेक्टर कार्यालय में पुष्पहार से सम्मानित किया गया, कलेक्टर नेहा मीना ने टीम से कहा कि आपके किये गये प्रयासों से जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित हो रहा है आपकी लगन, मेहनत और रचनात्मकता के कारण यह सम्भव हो पाया है समस्त नगर पालिका टीम को बधाईयां और शुभकामनाएँ इसी तरह प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते रहे।
कौन है झाबुआ की स्वच्छता की “टीम सुपर-8”
गार्डन की समस्त कलाकृति एवं सम्पूर्ण कार्य बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग के नगर पालिका झाबुआ में कार्यरत सफाई मित्रो द्वारा ही अपनी मेहनत से तैयार की गई जिसे कलेक्टर नेहा मीना द्वारा झाबुआ की स्वच्छता की टीम सुपर 8 नाम दिया गया हैं, जिसमे मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में कमलेश जायसवाल एवं टोनी मलिया प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा अपने निर्देशन में व्यक्तिगत रूचि के साथ किया डिज़ाइन का कार्य सचिन कालिया सफाई जमादार एवं नितेश, रमेश द्वारा वेस्ट मेटेरियल एकत्रित कमलेश मन्नु सफाई जमादार, महेश बाबुलाल सफाई जमादार और अर्जुन सोहन जनसंरक्षक द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं अन्य स्थलो से वेस्ट सामग्री एकत्रित का कार्य किया गया और अन्तिम रूप देने एवं रंगाई कार्य एवं पेन्टींग कार्य विजय बाबुलाल एवं विजय घुलिया द्वारा पेन्टींग कार्य किया गया।