BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 10:42 am
KHABAR : पत्नी ने दिया पति को धोखा, और लगाया लाखो का चुना, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां एक दूल्हे को नई नवेली दुल्हन ने लाखों का चूना लगा दिया. दरअसल, दुल्हन शादी के दो साल बाद पैसे और गहने लेकर फरार हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ रहने के दौरान लाख रुपए की रकम लेकर भागी है. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक इंदौर के हीरा नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि उसकी पत्नी ने कई शादियां कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं. पीड़ित संदीप पीलोदा ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसे 2022 की दीपावली में एक महिला से पहली नजर में प्यार हो गया और पांच महीने बाद उससे शादी कर ली।

 

घर जमाई बनकर पत्नी के मायके में रहता था पति
संदीप शादी के बाद घर जमाई बनकर अपनी ही पत्नी के मायके में रहने लगा. इस दौरान महिला ने संदीप से सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदवाई और पैसे भी अपने पास रख लिए, फिर कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद उसने संदीप से दूरी बना ली, जब संदीप ने अपनी रकम वापस मांगी तो महिला अपने परिजनों के साथ कहीं और रहने चली गई. अब संदीप ने इस मामले में हीरा नगर क्षेत्र के डीसीपी हंसराज सिंह को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस
डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि महिला का कई अन्य राज्यों में शादी किए जाने की बात भी सामने आई है. संदीप से लाखों रूपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और एक टीम महिला की तलाश में भी जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE