खाचरौद। चापानेर ने सोमवार को सुबह किसान की भैंस को करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना सुबह 7ः30 और 8 बजे की है, जब सुबह में किसान ने अपनी पशुओं के घर से निकाला और वो प्रतिदिन की भाँती निकल रही थी कि अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से पहुच गई। जहा करंट लगने से दौनो भैंसों की मौत हो गई। मौके पर विद्युत विभाग, पशुचिकित्सा विभाग, पुलिश विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ओर पंचनामा बनाया।