नीमच। जिले में रविवार सुबह से ही रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है। जिले की सभी 6 तहसीलों में जोरदार बारिश हुई है। अब भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। जिले में अब तक औसत 31.6 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को भी प्रदेश के साथ नीमच जिले में भी हल्की से भारी होने का अलर्ट जारी किया है।

शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाला शिवाजी सागर डेम ओवर फ्लो हो गया है। जबकि दूसरा जाजू सागर डेम ओवरफ्लो होने के करीब आ गया है। जावद के मोरवन डेम और मनासा के चंबलेश्वर डेम में पानी की तेज आवक हो रही है। मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सोमवार को भी एक्टिव रहेगा। इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
