कटनी। नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्डों में राजस्व महाअभियान के कार्यों के लिए शिविर का आयोजन कि जाएगा। 27 अगस्त से 18 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में ई-श्रमिक पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पात्र असंगठित, प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी किए जाने के लिए पंजीयन एम राशन मित्र पोर्टल पर किया जाएगा।
समग्र भूलेख पोर्टल पर खसरा ई-केवाईसी, संपत्ति कर और जलकर वसूली, संबंधित वार्डों की सभी दुकानों, प्रतिष्ठान का ट्रेड लायसेंस जारी किए जाने, पशुओं के पंजीकरण के लिए आवेदन का कार्य किया जाएगा। नगर निगम के प्रभारी आयुक्त ने आदेश जारी कर प्रत्येक वार्ड में दो दिन शिविर का आयोजन और शत-प्रतिशत कार्य को पूरा करने लिए विशेष टीम का गठन किया है।
जिसमें राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को नोडल अधिकारी और सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी प्रभारी अधिकारियों को शिविर के आयोजन के पहले वार्ड पार्षद से संपर्क कर समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा गया है। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर के लोगों से कहा है कि वे आयोजित किए जा रहे शिविरों में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं।