दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह न समझें कि आशुतोष तिवारी ने उनका टिकट कटवाया है, क्योंकि उनकी इतनी क्षमता नहीं है। मिश्रा ने इशारों में कहा कि टिकट कहीं और से कटा है।
वहीं, उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्दाेष कार्यकर्ताओं पर केस लगाना बंद करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता को जेल जाना पड़ा तो सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा जेल जाएगा। उनके इस बयान के बाद दतिया उपचुनाव की सियासत और गरमा गई है।