मनासा। वस्त्र व रेडीमेड व्यवसायी संघ की वार्षिक बैठक व नवीन कार्यकारिणी के चुनाव हेतु साधारण सभा ग्राम भड़ादोह(झरनेश्वर महादेव)पर रखी गयी। जिसमे संस्था के सरंक्षक एवं उपरोक्त चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रधुम्न मारु के साथ ही संस्था संरक्षक पुष्कर झंवर पूर्व अध्यक्ष देसराज दुआ सुरेश बाहेती के निर्देशन मे संस्था के चुनाव पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुए। जिसमे अध्यक्ष पंकज पोरवाल सचिव दिनेश तोशनीवाल उपाध्यक्ष प्रहलाद सतोकीया, संजय वाधवा कोषाध्यक्ष महेश मुंदड़ा सहसचिव कुलदीप अहीरवाल, सुरेश राठौर एवं संस्था संरक्षक प्रधुम्न मारू, पुष्कर झंवर, शिखरचंद के साथ ही कार्यकारिणी में सुरेश बाहेती, देशराज दुआ, विजय पामेचा, महेश मंत्री, राजेश विजयवर्गीय, अखिलेश व्यास, कैलाश गुप्ता, इन्दरमल पाटीदार, नारायण दास लोगवानी,पलाश दुआ,प्रकाश छात्राणि को पुन: निर्विरोध चुना गया। बैठक मे ऑनलाइन व्यापार अन्य प्रतिस्प्रधात्मक समस्याओ पर भी सदस्यों द्वारा विचार रखा गया। कोषाध्यक्ष महेश मुंदड़ा द्वारा वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष पंकज पोरवाल द्वारा पूर्व में संस्था द्वारा किये गए सेवा कार्याे की जानकारी दी।