खरगोन। कसरावद सब जेल पर मुख्य अतिथि द्वारा बंदियों और जेल स्टाफ़ को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं। बंदियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। समाजसेवी बहनें-रुखसाना शेख़, एडवोकेट आयशा पठान, ममता दीदी, नबी दीदी, ज्योति दीदी, ने जेल स्टाफ एवं बंदी भाइयों को राखी बांधी एवं मिष्ठान वितरित की बंदियों के लिए मटकीफोड़़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गयाथा जिसमें। विजेता बंदी को अध्यक्ष महोदया के द्वारा श्रीमद् भागवत पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वॉलिंटियर आकिल खान के द्वारा किया गया जेलर धर्मवीर सिंह उमरिया द्वारा सम्माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - नगर परिषद कसरावद अध्यक्ष विमल राजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव ( अध्यक्ष प्रतिनिधि), पूजा बबलू राठौर, सरपंच, (छोटी कसरावद), पार्षद प्रतिनिधि रहीश क़ुरैशी, सईद खान तथा (पीएलवी )- अकील ख़ान, देवदत्त एक्कल पत्रकार बंधु- अजय कुशवाह, अनीश ख़ान जेल स्टाफ़ - जेलर धर्मवीर सिंह, जितेंद्र पाटीदार( तकनीकी सुपरवाईजर), प्रहरी- बबली गिरवाल, निहारिका आर्य मौजूद रही।