BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 5:59 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय नीमच में हर्षाेल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश प्रदेश एवं नीमच जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया। विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीमच के सीएम राइज विद्यालय में भी सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इसमें बड़ी संख्या विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। नन्हे नन्हे छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण की वेशभूषा पहन कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें कक्षा 6 से 8 की बालक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के ऊपर मनमोहक नृत्य के साथ सुंदर गीत प्रस्तुत किए।
विद्यालय में पूर्व प्राचार्या निर्मला अग्रवाल और अग्रवाल बाल संस्कार शिविर की संस्थापक लता अग्रवाल ने श्री कृष्ण के जीवन चरित्र की  ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रारम्भ में विद्यालय प्राचार्य के एस जैन एवं उप प्राचार्य महेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत मे आभार महेश शर्मा ने व्यक्त किया और संचालन विनीता अग्रवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE