BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 6:36 pm
KHABAR : श्रीकृष्ण का जन्म का उत्सव ही नहीं अपितु उनके जीवन से मिली महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं को आत्मसात करने का अवसर भी है, पढे़ अजय सिंह सिसौदिया की खबर 

Share On:-

रामपुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत युद्ध तक के महत्वपूर्ण पहलुओं का वर्णन करते हुए बताया कि छात्रों व मनुष्यों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। उक्त बात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम सोनी द्वारा अपने उद्बोधन में कही बाद महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.डी.एस.फिरोजिया ने भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म ओर गीता में दिए उपदेश के बारे में वर्णन किया साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि वो भगवान श्रीकृष्ण की तरह कर्म प्रधान जीवन बनाना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधयापक डॉ.भरत कुमार धनगर, मठूआ अहिरवार एवम् रेणु ठाकुर ने भी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन ओर उनकी लीलाओं के बारे में बताया। साथ ही मनोज परसेंडिया द्वार महाविद्यालय परिवार ओर विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय की छात्रा अर्पिता (ठ.।. द्वितीय वर्ष) ने गीत प्रस्तुत किया ओर ठ.।. द्वितीय वर्ष की ही छात्रा रवीना के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित एक गीत पर नृत्य किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक महेश कुमार बामनिया द्वारा किया गया, तथा  उनके द्वारा बताया गया कि जन्माष्टमी सिर्फ श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव ही नहीं है अपितु उनके जीवन से मिली महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं को आत्मसात करने का अवसर भी है । उक्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ ( अधिकारी / अतिथि विद्वान / कर्मचारी) उपस्थित रहा। अंत में भगवान श्री कृष्ण को लगाए गए बालभोग का प्रसाद वितरण किया  गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE