शहडोल। जहां प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है तो वहीं शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत बने ग्राम पंचायत लालपुर में बने लाखों की गौ शाला जो 2 वर्ष से बंद पढ़ी थी गौशाला निर्माण कार्य पूरा हो चुका था परंतु कुछ कर्मियों की वजह से यह गौशाला 2 वर्षों से बंद पड़ा हुआ था जिसे उपसंचालक राज कुमार पाठक की अगुवाई में कृष्णा जन्माष्टमी के दिन गौशाला की शुरुआत कराई गई. और बंद पड़े गौशाला का जैतपुर विधायक के द्वारा गौ माता की पूजा कर उद्घाटन किया गया। यह गौशाला चालू हो जाने से आसपास आवारा मवेशी गौशाला में सुरक्षित रह सकते हैं जिससे कोई भी घटनाएं न घट सके या किसी की जन हानि ना हो सके। सरकार कई लाखों रुपए खर्च कर पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य के लिए कई योजनाएं चल रही है जिससे ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके गौशाला निर्माण होने से आसपास आवारा मवेशियों का जमघट कम रहेगा और गौशाला में मवेशी पेट भर भोजन पा सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। आरके पाठक उपसंचालक पशु पालन विभाग. विधायक जय सिंह मरावी, जनपद सीईओ मुद्रिका पटेल, डॉक्टर दिलीप प्रजापति, जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, उपसरपंच एवं समस्त देशवासि मौजूद रहे।