BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 11:25 am
KHABAR : मूंग बेचने वाले किसानों के 564करोड़ रुपए अटके, भुगतान के लिए भटक रहे किसान, कृषि मंत्री से सांसद ने की जल्द भुगतान कराने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। प्रदेश के 32 जिलों में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी हुई है। मूंग बेचने के 25 दिन बाद भी किसानों को भुगतान नहीं हो पाया है। किसान भुगतान के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।


जिले में 14 सौ करोड़ रुपए की मूंग खरीदी गई है। जिसमें से अभी तक 40 फीसदी किसानों को 564 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। भुगतान न होने से नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके घर पर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री चौहान से किसानों की समस्या बताते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेची गई ग्रीष्मकालीन मूंग के शेष भुगतान कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री चौहान ने शीघ्र ही शेष किसानों के खाते में मूंग का भुगतान पहुंचने का आश्वासन दिया।


जिले में मूंग की समर्थन मूल्य खरीदी के लिए 110 केन्द्र बनाए गए थे। जहां से 1 लाख 73 हजार मीट्रिक टन मूंग किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई थी। ये लगभग 14 सौ करोड़ रुपए की है। इसका भुगतान किसानों को 10 से 12 दिन में हो जाना था। लेकिन, एक महीने बाद भी लगभग 40 प्रतिशत किसानों के खातों में 564 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है।


किसानों का कहना है कि भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाएं और खाद आदि की खरीदी के लिए कर्ज लिया था। भुगतान नहीं होने से किसान कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं।


विपणन अधिकारी देवेन्द्र यादव ने बताया 1400 करोड़ में से 836 करोड़ का भुगतान कर दिया है। 564करोड़ रुपए बाकी है। कुछ किसानों के रुपए खातों की गडबड़ी के कारण वापस आए हैं। किसानों को जल्द भुगतान मिल जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE