देवास। भारतीय संघ की बैठक साई पेलेस कन्नौद मे संपन्न हुई। जिसमे आसपास के तीन सौ से ज्यादा गांवो के किसान सम्मिलित हुए, वही प्रान्त पदाधिकारीयो के मार्गदर्शन मे संघ की गति विधि पर प्रकाश डालते हुये पूर्व कार्य कारिणी को भंग किया तथा उस कार्यकारणी ने संघ को मजबूती प्रदान की उसकी सराहना की गयी तथा सर्वानुमति से श्री ओम प्रकाश तांडी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुये वही गोरे लाल गुर्जर मंत्री निर्वाचित हुये, निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शर्मा ने निश्पक्ष चुनाव कराये। यहां सर्वप्रथम भगवान बलराम और भारत माता का पूजन कर कार्यकृम प्रारंभ किमा तथा अन्य 31 पदाधिकारी और कार्य कारिणी सदस्यो की नियुक्ति की गई, वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि यह केवल किसान संघ है किसान हित मे काम करता है इसका राजनीतिक दलो से कोई संबंध नही है एवम् हम किसान हित मे काम करेगे।