BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 2:20 pm
KHABAR : नगर परिषद पीपलरावां के 10 पार्षद पहुंचे कलेक्टर ऑफिस, आवेदन सौंपकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। पीपलरावां नगर परिषद के 10 पार्षद मंगलवार को कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। आवेदन देने वाले पार्षदों में दो निर्दलीय सात भाजपा और एक बसपा के पार्षद थे।


पार्षदों ने आवेदन में उल्लेख करते हुए बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष ने 12 अगस्त 2022 को चार्ज ग्रहण किया, तब से आज दिनांक तक परिषद में 250 से अधिक प्रस्ताव लाए गए इनमें से 50 प्रस्ताव पर भी काम नहीं हुआ। नियमानुसार हर दो महीने में एक बार परिषद की बैठक आयोजित होना चाहिए, लेकिन 11 मार्च 2024 से विशेष सम्मेलन के बाद आज तक सम्मेलन नहीं हुआ।


वार्ड नंबर 13 के पार्षद राधेश्याम बरेठा ने बताया कि हम पीपलरावां से 10 पार्षद कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। हमारे नगर पंचायत अध्यक्ष कविता शर्मा के दो साल पूरे हो चुके है। इस दो साल में हमें हमारे वार्ड में कोई विकास काम नहीं दिखा है। हमारे जनहितेशी विकास कार्याे में बहुत सारी बाधाएं आ रही है। इस वजह से हमने उनमें विश्वास खो दिया है। हम उनके लिए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कलेक्टर साहब को आवेदन देने आए थे। हमें कलेक्टर ने कहा है कि नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।


मामले को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि पीपलरावां नगर पंचायत से 10 पार्षदजन आए थे। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करने कि लिए एक प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव के आधार पर यहां से निर्देश सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सीएमओ पीपलरावां को भेजे जाएंगे। वह वहां पर पार्षददल की बैठक करवाए और प्रस्ताव पर आगामी कार्रवाई करेंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE