BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 2:22 pm
KHABAR : मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बने मोहन नागर, मिलेगा राज्य मंत्री का दर्जा, इस परिषद के अध्यक्ष होते हैं सीएम, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। जिले के भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता, मोहन नागर को मध्य प्रदेश शासन ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें, मुख्यमंत्री इस परिषद के अध्यक्ष होते हैं।


परिषद में मुख्यमंत्री के बाद उपाध्यक्ष ही सारे कार्य संचालन के लिए दायित्ववान होते हैं। मध्यप्रदेश शासन योजना आर्थिक व सांख्यिकी विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के उप सचिव विकास मिश्रा द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल की ओर से 23 अगस्त को जारी आदेश में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर मोहन नागर को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्य भार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष के लिए होगी।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद में उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाता है। इस प्रकार नागर के जरिए बैतूल जिले को एक राज्य मंत्री मिलने जा रहा है। नागर की पहचान कर्मठ समाजसेवी और पर्यावरण विद् की है। वे लंबे समय से आदिवासी बाहुल्य जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं। उनकी इस पद पर नियुक्ति बैतूल जिले के लिए वाकई तस्वीर बदलने वाली हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE