कुकडेश्वर। अरावली गौशाला में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नगर और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गौ माता का पूजन किया और गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई। श्रद्धालुओं ने गौ माता को विशेष रूप से तैयार किया गया लापसी का आहार अर्पित किया। मातृशक्ति ने गोबर से बनाए गोवर्धन का पूजन कर सभी ने दर्शन लाभ लिया और पूजा की महत्ता को अनुभव किया।
कार्यक्रम में नगर वासी, मातृशक्ति, और गो प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गौ माता की सेवा में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर गौशाला के सेवकों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। गणमान्यजनों द्वारा उन्हें वस्त्र, मिठाई और पारितोषिक भेंट कर उनके सेवाभाव की सराहना की गई।
इस पूज्य आयोजन ने समाज में गौ सेवा और गोवर्धन पूजन की परंपरा को बढ़ावा देने के साथ ही श्रद्धालुओं के मन में गौ माता के प्रति सम्मान और भक्ति का संचार किया।