इन्दौर। ग्राम पंचायत टाकुन में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोविंद गौशाला टाकुन का शुभारंभ किया गया। गौशाला के शुभारंभ अवसर पर गौवंश का पूजन किया गया। गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि खिलाया गया। इस अवसर पर हुकुम सिंह सांखला, सरपंच संगीता बाई सोलंकी, भारत सिंह सोलंकी, राम प्रसाद सांखला, यशवंत मुकाती, रामेश्वर सांखला सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, ग्रामीण जन सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।