इन्दौर। जनपद पंचायत देपालपुर की ग्राम पंचायत सगडोद में शासन द्वारा निर्मित गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गौशाला में गौमाता का पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गुमान सिंह पवार थे। कार्यक्रम में सरपंच राम सिंह सोलंकी, उप सरपंच विनोद मकवाना, मलखान सिंह पवार, गणेश परमार, राजेश नागर, अश्विन चौधरी, गौशाला प्रभारी जीवन सिंह, मनीष दुबे सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला।