कटनी। एक छोटी सी मदद किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह बात विद्या लोक फाउंडेशन ने खुशियों की दीवाली कार्यक्रम का आयोजन कर साबित कर दी। आयोजित कार्यक्रम ने जरूरतमंदों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई।विद्या लोक फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जित खरे ने बताया कि स्वच्छता भारत अभियान की थीम पर आयोजित जागरूकता अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कपड़े, पटाखे, मिठाइयां, कचौरी, नमकीन और फल वितरित मुड़वारा रेलवे स्टेशन, रेलवे कैम्पस, भट्टा मोहल्ला झुग्गी क्षेत्र और कटनी रेलवे जंक्शन पर किया गया। इस आयोजन ने जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशियों की चमक बिखेरी और दीवाली का असली अर्थ सबके सामने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में श्याम निषाद, आदर्श पटेल सहित प्रभात विश्वकर्मा, विपांशु पटेल,पूजा तनवानी, सौरभ चौधरी, अमन दहिया ,निखिल तनवानी, अनुभव तिवारी, अम्मार नियाज़ी,अजय जसूजा, दशमीत सिंह, अमन सुहाने, हर्षिता शुक्ला, अमर सिंह, अमन सुहाने, वैष्णवी गुप्ता, श्रेष्ठ पाठक, भूमि, श्रद्धा,अंकित यादव,पलक जैन, अमन सोनी, तनिषा नागवानी,किशोर गुप्ता, साहिल पटेल ,पवन निषाद का सहयोग सराहनीय रहा।
विद्या लोक फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जित खरे कहते है कि महात्मा गांधी ने कहा था, आपको वह बदलाव बनना होगा जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। संस्था हमेशा त्योहार पर जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। दीवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसमें स्वच्छता और एकता की भावना भी शामिल है।