BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 12:30 pm
KHABAR : रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में घायल छोटू को देखने अस्पताल पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर, कुशलक्षेम जान देखभाल करने वाले डॉक्टरों को किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के दौरान गिरने से घायल हुए उपनगर ग्वालियर निवासी श्रमिक छोटू जाटव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छोटू जाटव के साथ स्टेशन परिसर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर दुरूख व्यक्त किया। साथ ही छोटू के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर रहे डॉक्टरों को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ऊपर काम करते हुए छोटू जाटव नीचे लगे सरियों पर आकर गिर गया था जिसके कारण उसके शरीर में तीन सरिये आर पार हो गए तथा वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्परता से उपचार करते हुए उसकी जान बचाई। तीन सरियों से गंभीर चोटिल होने के बावजूद चिकित्सकों ने लगातार मेहनत और समर्पण से उन्हें जीवनदान दिया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर छोटू जाटव का हालचाल जाना और सेवा में समर्पित डॉक्टरों द्वारा छोटू जाटव का बेहतर इलाज करने के लिए सम्मानित किया। साथ ही छोटू जाटव के परिवार को 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छोटू के इलाज की बेहतर व्यवस्था हेतु चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने छोटू के परिजनों को भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो छोटू के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने किया डॉक्टरों का सम्मान-
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छोटू जाटव की जटिल सर्जरी करने वाले चिकित्सक डॉक्टर अंजली जलज, डॉक्टर हिमांशु चंदेल, डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर आरकेएस धाकड़ तथा अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE