BREAKING NEWS
KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 12:57 pm
KHABAR : जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम दयोदय पशु सेवा सदन में संपन्न हुआ, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा- पूजा में हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा झलकती है, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में गौवर्धन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में दीपावली का पर्व भी धूमधाम और उत्सवपूर्वक मनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के सभी नागरिक मिलजुलकर गौवर्धन पूजन करें। गौसेवा करना मानव समाज के लिए सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौसेवा के लिए समर्पण, त्याग और सेवाभाव से काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने को कहा है। 
मंत्री संपतिया उइके शनिवार को दयोदय पशु सेवा सदन आमानाला में जिला स्तरीय गौवर्धन पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री संपतिया उइके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के आगमन पर गौवर्धन पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्वालों ने अपने परंपरागत नृत्य के माध्यम से उनका स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गायों को अपने हाथ से लड्डू और प्रसाद खिलाये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपालिका मंडला उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य व सभापति (संचार एवं संकर्म) शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और पत्रकारगण मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उइके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने गौसेवक दिलीप चंद्रौल, रेणु कछवाहा, हीरालाल रैदास, पशुपालक रामनारायण बर्वे, पशु चिकित्सक डॉ. पीके जोशी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री और सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर कृष्ण और राधारानी बने बाल कलाकारों का अभिनंदन किया गया।   

मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा देने को कहा है। जिससे हमें पशुपालन से दुग्ध वस्तुएं और खेतों के लिए जैविक खाद उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति, बैगा परिवारों के लिए पक्के आवास भवन बनाए जा रहे हैं। जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लिए पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भैंस और उनके लिए अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री संपतिया उइके ने बताया कि दयोदय पशु सेवा सदन आमानाला का शुभारंभ जैन मुनि आचार्य विद्यासागर ने पूजा-अर्चना कर प्रारंभ की थी। इस गौशाला में प्रारंभ में तीन गाय थी, आज इनकी संख्या 300 बताई जा रही है। दिगम्बर समाज हमेशा पशुओं की सेवा करने में अग्रणी रहा है। मंत्री संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में बताया कि मंडला जिले में 8 गौशालाएँ संचालित हैं। उन्होंने सभी गौशालाओं का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए उनकी व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी का समुचित प्रबंध करने को कहा है।     

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गौवंश की रक्षा करना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। गौवर्धन पूजन का कार्यक्रम प्राचीनकाल से ही परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौवर्धन पूजा में हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा झलकती है। गौवर्धन पूजन का कार्यक्रम गांव-गांव और घर-घर में मनाया जाता है। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौवर्धन पूजन के अवसर पर सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। मंडला जिले में गौवर्धन पूजन को एक अभियान के रूप में लेकर इसे व्यापक रूप से संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार लगातार गौसेवा केन्द्रों में पशुओं के लिए आहार, सुरक्षा और इलाज का प्रबंध कर रही है। गौशालाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। प्रदेश में विभिन्न योजनाओं को संचालित कर पशु पालकों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिससे पशुपालकों की संख्या में वृद्धि हो सके। सांसद कुलस्ते ने कहा कि मंडला जिले में संचालित 8 गौशालाओं में पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है। गौशालाओं का संरक्षण व सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों का योगदान जरूरी है। आयोजित कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय और डॉ. यूएस तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE