उमरिया। हाथियों के मौत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार उमरिया आए थे। इस दौरान उनका गनमैन हथियार के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नजर आया। जिसका वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने विरोध किया और मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने कहा कि वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार अपने गनमैन के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नजर आए थे। हमें मालूम है कि वन क्षेत्र में गन, एक्सप्लोसिव मटेरियल लेकर जाना प्रतिबंधित है। यह गंभीर विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए। मंत्री और बड़े अधिकारी आए थे और इस तरह की लापरवाही हुई है। इस विषय में भी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवगढ़ में दस हाथियों की मौत के मामले में आपात बैठक बुलाई थी। उन्होंने घटना के सभी पहलुओं की जानकारी लेकर उच्च स्तरीय दल भेजने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के साथ अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव ने टाइगर रिजर्व का दौरा किया था। इसी दौरान उनका गनमैन हथियार लेकर अंदर चला गया।