BREAKING NEWS
KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 3:57 pm
BIG NEWS : मंत्री कैलाश ने बेटे संग बाबा केदारनाथ के किए दर्शन, देश में सुख समृद्धि की कामना की, कपाट बंद होने से पहले महामंडलेश्वर चिन्मयानंद ने भी की पूजा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय केदारनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बेटे आकाश के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश में सुख समृद्धि और शांति कामना की है। कैलाश के साथ महामंडलेश्वर चिन्मयानंद महाराज ने भी कपाट बंद होने से पहले दर्शन किए।


रविवार को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के साथ दर्शन किए। मंत्री ने केदारनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के कपाट बंद होने से पहले भगवान के दर्शन पूजन किए। वहीं उन्होंने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि सबसे घर में लक्ष्मी हो, देश में सुख समृद्धि और शांति हो। वहीं कैलाश के साथ महामंडलेश्वर चिन्मयानंद महाराज ने भी कपाट बंद होने के पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।


शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट
विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। सुबह पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। भारतीय सेना की बैंड धुनों और वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद किए गए। इस मौके पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE