BREAKING NEWS
KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 4:20 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस मनाया, कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। शहर के मेला ग्राउंड स्थित रंग विहार परिसर में रविवार को मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मध्यप्रदेश गान के बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ ष्मध्यप्रदेश गानष् से हुआ, जिसने सभी में उत्साह का संचार किया।


इसके बाद शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक 2 की छात्राओं ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य ष्राईष् की जीवंत प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने सराहा। इसके पश्चात शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 की छात्राओं ने ष्शुभ दिन आयो रेष् गीत पर मन मोहक नृत्य किया, जिससे सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।


मैराथन दौड़ और प्रभात फेरी निकाली
इस मौके पर सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए मैराथन दौड़ और प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया। एसडीएम श्री अखिलेश शर्मा ने शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


दौड़ में स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और शासकीय उत्कृष्ट उमावि से लेकर अवंती बाई चौराहा तक का मार्ग तय किया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने प्रदेश की एकता और संस्कृति का संदेश देते हुए देशभक्ति और प्रेरणा से ओतप्रोत नारे भी लगाए।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगर पालिका भिंड के उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एसडीएम भिंड अखिलेश शर्मा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE