ग्वालियर। आरएसएस का पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन होगा। समापन कार्यक्रम में संघ के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर मुख्य चर्चा होगी। अगले साल शताब्दी वर्ष समारोह होना है। आयोजन से पहले सेवा प्रकल्पों के कार्यों में गति लाने पर जोर दिया जा रहा है। संगठन प्रमुखों को विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।
देशभर के शाखाओं के विस्तार के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यों में गति लाने पर भी मंथन होगा। देशभर से आए प्रचारकों की दोपहर में आयोजन समापन के साथ रवानगी शुरू होगी। आपको बता दें कि ग्वालियर के केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में वर्ग आयोजित हुआ है। आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रय होसबोले भी इस वर्ग में शामिल हुए हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का अंचल का दौरा आज
प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज ग्वालियर मुरैना प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 6 बजे मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। कुछ समय रुकने के बाद ग्वालियर से मुरैना के लिए रवाना होंगे। वीडी शर्मा सुबह 11 बजे ग्वालियर में अलग अलग स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे होटल क्लार्क इन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे।