BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 10:29 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन आज झारखंड और छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर, दिग्विजय-कमलनाथ कल करेंगे प्रचार, स्कूली शिक्षा में सुधार की सरकारी कवायद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे झारखंड की कांके विधानसभा में चुनावी जनसभा करेंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सामाजिक संगठनों की बैठक में भी शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।


सीएम डॉ मोहन सुबह 11.25 बजे भोपाल से रांची झारखंड रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे रांची जिले की काके विधानसभा के प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम के समर्थन में ए.सी.सी. ग्राउंड खलारी में जनसभा करेंगे। दोपहर 3.40 बजे झारखंड रांची से रायपुर आगमन होगा। शाम 4 बजे रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सामाजिक संगठनों की बैठक करेंगे। शाम 6 बजे नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह के साथ शामिल होंगे।


दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का चुनावी दौरा
कल दिग्विजय सिंह और कमलनाथ बुदनी विधानसभा में जनसभा करेंगे। आज दोनों दिग्गज नेता भोपाल पहुंचेंगे। इसके साथ ही विजयपुर विधानसभा में भी ताकत झोंकेंगे।


स्कूली शिक्षा में सुधार की सरकारी कवायद
स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए सरकारी कवायद की जाएगी। तीसरी और छठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं का मॉक टेस्ट होगा। छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। 1 साल में तीन टेस्ट होंगे। टेस्ट के आधार पर संबंधित का कमजोर विषयों पर जोर दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं के मार्क्स टेस्ट में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरी कक्षा में कुल 45 और छठी कक्षा में 60 प्रश्न होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE