BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 10:33 am
BIG REPORT : वडोदरा-जयनगर-रतलाम समेत 3 स्पेशल अनरिजर्व्ड ट्रेन चलेगी, बढ़ती भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। दिवाली के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इनमें वडोदरा-जयनगर-रतलाम, उधना-जयनगर-उज्जैन और उधना-भागलपुर-उज्जैन के बीच की स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन के रूप में अनारक्षित चलेंगी।


उधना-जयनगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल 4 नवंबर (सोमवार) को उधना से 10ः15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (17ः30/17ः40) और उज्जैन (20ः05/20ः10) होते हुए बुधवार 7 नवंबर को 7 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09040 जयनगर-उज्जैन स्पेशल बुधवार 6 नवंबर को जयनगर से 11ः30 बजे चलकर गुरुवार को 18ः15 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर रुकेगी
ये ट्रेन दोनों दिशाओं में संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजिपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी।


गाड़ी संख्‍या 09039 उधना जयनगर स्‍पेशल का सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम एवं उज्‍जैन स्‍टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में 11 स्लीपर और 7 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, जो सभी अनारक्षित रूप में चलेंगे।


वडोदरा-जयनगर-रतलाम स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09191 वडोदरा-जयनगर स्पेशल वडोदरा से 5 नवंबर (मंगलवार) को 23ः30 बजे चलकर 11ः30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09192 जयनगर-रतलाम स्पेशल 5 नवंबर को जयनगर से 14ः30 बजे चलकर 7 नवंबर (गुरुवार) को रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 नवंबर को 21ः04 बजे उज्जैन और 22ः24 बजे नागदा पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर दिया ठहराव
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नागदा, उज्‍जैन, संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया है।


उधना-भागलपुर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09019 उधना-भागलपुर स्पेशल सोमवार 4 नवंबर को 11ः15 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (17ः30/17ः40) और उज्जैन (20ः05/20ः10) होते हुए बुधवार 6 नवंबर को सुबह 7 बजे भागलपुर पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 09020 भागलपुर-उज्जैन स्पेशल बुधवार 6 नवंबर को 10ः00 बजे भागलपुर से चलकर 7 नवंबर (गुरुवार) को 20ः30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
ये ट्रेन दोनों दिशाओं में संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर सिटी, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, अभयपुर एवं सुल्‍तानगंज रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्‍या 09019 उधना जयनगर स्‍पेशल का सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम एवं उज्‍जैन स्‍टेशन पर भी ठहराव रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE