देवाल। दीपावली के बाद देवास की कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त में आज सोमवार को सोयाबीन और गेहूं की खरीदी व्यापारियों द्वारा की गई । इस दौरान व्यापारियों ने बैंड बाजा के साथ पूजा अर्चना की और बोली की शुरुआत की गई। देवास विधायक गायत्री राजे पावर और एसडीएम बिहारी सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। सोयाबीन की बोली शुभ मुहूर्त में 6377 रुपए इंद्रप्रस्थ ट्रेडिंग द्वारा लगाई गई। इसके साथ ही गेहूं की बोली 4444 ऋषभ ट्रेडिंग द्वारा लगाई गई। वही किसानों का स्वागत सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी के वरिष्ठ व्यापारियों का भी सम्मान किया गया और आतिशबाजी की गई।