BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 2:05 pm
BIG NEWS : उज्जैन में 20051 रुपए क्विंटल बिका डॉलर चना, मप्र की कृषि उपज मंडियों में मुहूर्त के सौदे, इंदौर में 6171 रुपए क्विंटल बिका गेहूं, भोपाल में हुई आतिशबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन की मंड़ियों में सोमवार को मुहूर्त के सौदे हुए। भोपाल की करोंद अनाज मंडी, इंदौर की छावनी अनाज मंडी, लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी और सियागंज, उज्जैन की कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने किसानों का अनाज ऊंची बोली लगाकर खरीदा। तौल कांटों की पूजा के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई।


उज्जैन में डॉलर चना 20 हजार रुपए क्विंटल पर खरीदा गया। वहीं इंदौर में डॉलर चना 14700 रुपए में बिका। सोयाबीन के मामले में भी इंदौर के किसान उज्जैन के किसानों से पिछड़ते नजर आए। इंदौर में जहां सोयाबीन 4550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया, वहीं उज्जैन में सोयाबीन को 7411 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिले।


भोपाल में दोपहर बाद होगी खरीदी
सुबह 9 बजे से व्यापारियों ने पूजा शुरू कर दी, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद मुहूर्त के सौदे हुए। जिसमें किसानों के अनाज की बोली लगाकर ज्यादा भाव में खरीदा गया। भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया, धनतेरस ( बुधवार) से मंडी में कारोबार बंद हो गया था। 3 नवंबर, रविवार तक मंडी बंद रही। वहीं, सोमवार सुबह 9 बजे से मुहूर्त के सौदे हुए। फिर दीवाली मिलन समारोह है। मंडी के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर जाकर पहले तौल कांटों की पूजा की, फिर आतिशबाजी। उज्जैन में आगर रोड कृषि उपज मंडी में ढोल-ढमाके के बीच मुहूर्त के सौदे हुए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। व्यापारियों ने किसानों से डालर चना 20051 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार 10100 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 7411 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का 5353 रुपए प्रति क्विंटल और गेंहू 5151 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा। पिछले साल उज्जैन में मुहूर्त में सोयाबीन 8551 रुपए क्विंटल नीलम हुआ था।गेहूं 3651 रुपए, मक्का 5101, ज्वार 4551 और डॉलर चना 16,113 रुपए प्रति क्विंटल बिका था।


इंदौर की छावनी अनाज मंडी, लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी, सियागंज आदि बाजारों में मुहूर्त के सौदे हुए। कृषि उपज संघ के अध्यक्ष मनोज काला ने बताया कि मुहूर्त के सौदों में-
गेहूं - 6171 रुपए प्रति क्विंटल, डॉलर चना - 14700 रुपए प्रति क्विंटल, काला चना - 7221 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन - 4550 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का - 2950 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग - 8084 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में किसानों से फसलें खरीदी गईं। किसानों का सम्मान भी किया। मंडी में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, व्यापार संवर्धन बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौजूद रहे।


सबसे पहले खरीदी जाने वाली उपज के अच्छे मिलते हैं दाम
दिवाली के मौके पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज या इसके बाद मुहूर्त के सौदे करते हैं।

सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं।

यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं।

इस बार भी कई किसान पहले से मंडी में पहुंच गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE