इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में पुलिस का सराहनीय कदम सामने आया है। कार में नियम विरुद्ध हूटर लगाकर घूमने वाले बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुलिस ने न सिर्फ चालान काटा बल्कि गाड़ी से हूटर भी निकलवा दिया।
दरअसल बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने अधिकारी और वीआईपी की तरह अपनी कार पर हूटर लगवा रहे थे। शहर के विजयनगर में चेकिंग के दौरान हूटर लगी मनोज परमार की गाड़ियों को रोका गया। हूटर लगाने का कारण और कागजात मांगे गए। उसे हूटर लगाने की अनुमति थी। सड़क परिवहन नियम के विरुद्ध हूटर लगाकर लोगों को रौब दिखाता था। मनोज परमार की गाड़ी का 3 हज़ार रुपए की चालानी कार्यवाही कर पुलिस ने गाड़ी से हूटर निकलवा दिया। बताया जाता है कि पुलिस रिकॉर्ड में मनोज परमार पर 26 से भी अधिक मामले दर्ज है।